कछौना, हरदोई। विद्युत उपकेंद्र कछौना के अंतर्गत बीती रात नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय के पीछे एक पोल पर चढ़कर बिजली संविदाकर्मी लाइनमैन फाल्ट सही कर रहा था। तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। साथी विद्युतकर्मी सीएचसी ले गए थे। लाइनमैन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया गया, इसी दौरान लखनऊ ले जाते समय इलाज के अभाव में रास्ते में मृत्यु हो गई।
बताते चलें विद्युत उपकेन्द्र कछौना पर तैनात ग्राम जतुली थाना हरियावां निवासी रामसागर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। लाइनमैन की विद्युत फाल्ट सही करते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथी विद्युतकर्मी परेशान है।
रविवार को नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय के पीछे विद्युत पोल से तार टूटने की सूचना आई थी। इस फाल्ट को ठीक करने हेतु लाइनमैन रामसागर व अखिलेश मौके पर गए। विद्युत फाल्ट सही करते समय बैड करंट (इनवर्टर करंट) की चपेट में आने से विद्युत कर्मी रामसागर विद्युत पोल में चिपक गया। सहयोगी साथी व आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य कछौना को ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया गया। डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न करते हुए मरीज को रिफर करते रहे, जिसके कारण समय से इलाज न मिलने से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत कर्मी साथी व परिजन रात में वापस आकर पावर हाउस पर पूरे मामले की सूचना अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दे दी। मृतक के 3 बच्चे हैं, एक बच्चा अभी छः माह का है।
सरकारी सिस्टम की भेंट विद्युत कर्मी चढ़ गया, बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विद्युतकर्मी के साथियों का आरोप है, बीईसीआईएल कंपनी के द्वारा संविदा कर्मियों को कोई सुरक्षा उपकरण ग्लब्स, सीढ़ी, पैड, हेलमेट आदि नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं, इसलिए हम लोग हमेशा खतरे में विद्युत कार्य करने को विवश हैं। जिसके चलते हम साथियों के साथ आय दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। विद्युतकर्मी के साथी काफी भयभीत है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता