कछौना, हरदोई। बाइक से होली मिलने जा रही देवरानी, जेठानी ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताते चलें कोतवाली कछौना के संडीला गौसगंज मार्ग पर ग्राम जैतनगर खजोहना के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया। बाइक चालक सुनील पुत्र अवधेश निवासी रामपुर खंजड़ी मजरा अटरी थाना औरास जिला उन्नाव फूल कुमारी (45) व चाची सरोजिनी (35) पत्नी सत्यनारायण को मोटरसाइकिल से थाना माधौगंज ग्राम सहिजना को रिश्तेदारों के वहां होली मिलने जा रही थी। इसी दौरान थाना कछौना के ग्राम जैतनगर खजोहना के पास संडीला गौसगंज मार्ग पर तेज गति से अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक यूपी 32 एफ०जेड० 4408 ने पीछे से जोरदार टक्कर बाइक में मार दी, ट्रैक्टर ने बुरी तरह से महिलाओं को रौंद दिया, बाइक चालक दूर जाकर गिरा, इस हादसे में चालक की मां फूल कुमारी की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। घायलों को पुलिस टीम ने मौके पर सूचना पाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहन्दर में भर्ती कराया, जहां पर चालक की चाची की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया, इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले जाते समय संडीला के पास मृत्यु हो गई। बाइक चालक का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक फूल कुमारी के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। मृतक सरोजनी के तीन पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है। शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद लोगों में यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। जिसकी कीमत लोगों को जीवन को उठानी पड़ती है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता