दबंग ने महिला पर झोंका फायर, एक युवक जख्मी

              बेनीगंज नगर के सिकलिंन टोला निवासी बृद्ध महिला किरण गुप्ता ने बताया वह  कुछ समय के लिए अपनी बेटी के घर लखनऊ गई थी । इस दौरान मकान बंद रहा । मौका पाकर आरोपी बनारसी लाल उसके मकान के एक हिस्से पर अंदर से दीवाल खीच कर कब्जा कर लिया ।
          जानकारी होने पर थाना दिवस पर पीड़िता  ने प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की । मौके पर प्रभारी निरीक्षक व सी ओ हरियावां ने जांच कर हकीकत देखी।दूसरे थाना दिवस पर लेखपाल ने जांच कर अपनी आख्या पुलिस को सौपी । सोमबार की शाम चेयरमैन के पति राकेश गुप्ता व मोहल्ले के लोग शाम केअरीब 8 बजे सुलह समझौते के लिए आये थे मेरे घर पर एकत्र थे । मैंने अपने जर्जर दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया इस बीच दरवाजा गिर गया ।
         कब्जे की जगह में अवैध रूप से रक्खे गए दरवाजे की आड़ से आरोपी बनारसी लाल ने अपनी लायसेंसी बन्दूक  से फायर झोक दी। अचानक गोली चलने से सिकलिंन टोला निवासी अवधेश कुमार  छर्रा लगने से घायल हो गया । चेयरमैन के पति राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए । मौके पर मौजूद लोगो ने बताया तीन से चार फायर होने से  अफरा तफरी में लोग जान बचा कर भागे और पुलिस को सूचना दी ।
           मौके पर उपनिरिक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुच कर बंदूक सहित आरोपी को हिरासत में लिया।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया पीड़ित महिला की ओर से तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है । पकड़े गये आरोपी के बिरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया । बरामद बंदूक के लाइसेंस को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी ।