उत्तर प्रदेश में कल रात आंधी, बिजली गिरने और वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है और 27 लोग घायल हुए हैं। आंधी-तूफान का असर प्रदेश के नौ पश्चिमी जिलों पर पड़ा है। इटावा में चार व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि मथुरा और अलीगढ़ में तीन-तीन, फिरोजाबाद और आगरा में दो-दो, हाथरस और कानपुर देहात में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु का समाचार है। प्रदेश के राहत आयुक्त ने प्रभावित जिलों से जानमाल के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। तेज हवाओं की वजह से इटावा जिले में कई बिजली उपकेन्द्रों को नुकसान पहुंचा है। इससे कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
Related Articles
चक्रवाती तूफान ओखी की चपेट में गुजरात
December 5, 2017
0
ट्रक के नीचे पड़ा मिला ड्राईवर का का शव
June 25, 2018
0
बिल्हौर के पत्रकार नवीन को न्याय दिलाने के लिए हरदोई के पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
December 6, 2017
0