तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान गंभीर रूप घायल

गौसगंज – थाना कासिमपुर क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर पटेल धर्म कांटे के पास हुऐ हादसे में साइकल से घर जा रहा किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कासिमपुर क्षेत्र के गौसगंज के निवासी लाल बहादुर 65 वर्षीय जो खेती किसानी का कार्य करते है, गुरुवार को वह अपने खेत से साईकिल से वापस घर लौट रहा थे; उसी बीच रास्ते में संडीला-मल्लावां मार्ग पर स्थित पटेल धर्म कांटे के पास तेज़ रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लाल बहादुर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। वहां आस-पड़ोस के लोगों ने उनके घर वालों को हादसे के बारे में बताया। उसके बाद लालबहादुर को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए भेज दिया दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट – पुनीत सिंह पटेल