फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

          हरियावां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
 जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र हरियांवा के चिरैयाझाला निवासी सुधीर कुमार 26 पुत्र रामप्रकाश का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।
         शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी।परिजन इसे आत्महत्या बताते है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व घर मे विवाद हुआ था जिसमे मारपीट भी हुई थी।उसके बाद उसका पति उसको उसके  मायके अंजनापुर पिहानी कर आया था।पत्नी ने अपने ही ससुर व जेठ पर मारकर लटकाने का आरोप लगा दिया है।मृतक के अभी कोई बच्चे नही है।