फोरव्हीलर की टक्कर से मुख्य चौराहे पर एक युवक गंभीर रूप से घायल

कछौना, हरदोई। लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर कछौना चौराहे पर एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार तकिया, पंचमखेड़ा, कछौना देहात निवासी युवक आमिर पुत्र अजीज उम्र 20 वर्ष मंगलवार की दोपहर आवश्यक कार्य से गया था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे चौपहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस वाहन यूपी 32 बी०जी० 9638 तत्काल मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर मुकेश गुप्ता ने लखनऊ रेफर कर दिया।

एंबुलेंस पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी ईएमटी संदीप गुप्ता व पायलट गया प्रसाद यादव ततपरता दिखाते हुए घायल घायलों को लखनऊ ले जाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। कछौना चौराहे पर मार्ग के फुटपाथ के आसपास खाद्य पदार्थों की दुकानों पर वाहन खड़े होने के कारण जाम बनी रहती है। वहीं सवारी के लालच में ई-रिक्शा भी गलत तरीके से खड़ा करते हैं। जिसके कारण घटना में इजाफा होता है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता