5 दिन पहले सोमवार की रात में घर में खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकले अधेड़ की सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद पांचवें दिन दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की है।अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
पचदेवरा थाना के कुड़ी गांव निवासी राजाराम सोमवार की रात घर में खेतों की और जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।जिससे उसका भाई सूरज राजाराम की तलाश में इधर उधर भटक रहा था । जब कहीं नहीं मिला तो थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दें इस पर पुलिस ने एक अधेड़ के जख्मी होने की सूचना उसके ही गांव के पास की बताइए इस पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर राजाराम का शव संग्राम में रखा मिला सूरज ने अपने बड़े भाई राजाराम के रूप में शिनाख्त की है राजा राम के पुत्र राम कुमार भुवनेश धनपाल सर्वजीत प्रेमचंद्र हैं तीन पुत्री हैं ।