मल्लावाँ (हरदोई)- संयुक्त शिक्षा निदेशक के दो पुत्र व पुत्री की सडक हादसे मे मौत हो गयी । मौत का समाचार मिलते ही कस्बे से ले कर क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गयी।
ज्ञात हो कि सीबीएससी बोर्ड दिल्ली मे तैनात संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शंकर यादव के दो पुत्र प्रशान्त यादव(21),प्रभात यादव(15) व बहन प्राचिता यादव(18) रविवार की सुबह सफारी कार से यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर दिल्ली से दीपावली के त्योहार पर कस्बे के बडा चौराहा मल्लावां आ रहे थे।कि अलीगढ जनपद क्षेत्र के थाना क्षेत्र सादाबाद के गांव मिडावली के सामने स्कोडा कार से टकरा कर दूसरी दिशा मे जा रही कार से टकरा गये।जिसमे तीनो सगे भाई बहनो की मौके पर मौत हो गयी।वही कार के परखच्चे उड गये।वही सूचना पर पहुची पुलिस ने मिले कागजातो के आधार पर परिजनो को सूचना दी ।मौके पर पहुचे परिजनो मे कोहराम मच गया।उधर माता मधू यादव कस्बे के एक प्राइमरी पाठशाला मे प्रधानाध्यापिका है।जैसा कि मालूम हुआ है कि प्रशान्त यादव दिल्ली यूनीवर्सिटी मे सपा छात्र नेता भी था।उधर सबसे छोटी बहन प्रांजलि(13) दो दिन पूर्व ही दिल्ली से घर आयी थी।सभी वही रहकर पढाई करते थे।घटना से कस्बे से लेकर क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गयी है।