फ़र्जी आईडी से रेलवे की ई-टिकट बनाते हुए जनसेवा केंद्र संचालक को आरपीएफ ने दबोचा

Corruption Feature IV24

कछौना, हरदोई। फर्जी आईडी से रेलवे की ई-टिकट बनाने वाले एक दलाल को आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को बांगरमऊ में जनसेवा केंद्र संचालक दलाल को दबोच लिया। जांच के दौरान टीम को दलाल के पास से एक लैपटॉप हजारों रुपए के ई-टिकट व ई-टिकटों का ब्यौरा बरामद हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी।

आरपीएफ के उप निरीक्षक सचिन त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ परवेज अली निवासी ग्राम सुर सैनी थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव को ई टिकट बनाते धर दबोचा। यह व्यक्ति काफी समय से ई-टिकट बनाने का काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान आरोपी युवक कई फर्जी आईडी समेत टिकट बनाता पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी आईडी आरोपी ने आईआरसीटीसी पर बना रखी थी और इसे पर्सनल आईडी के तौर पर इस्तेमाल करता था। इसके साथ ही टीम ने आरोपी के पास से ई-टिकट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप बरामद किया है। आरपीएफ उप निरीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में टीम को बताया वह रेल ई-टिकट बनाने के लिए उपभोक्ताओं से हर टिकट पर 200 रुपये ज्यादा लेता था। जिसके बाद टिकटों को सील कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।

इस दौरान टीम में आरपीएफ थाना बालामऊ सहायक उपनिरीक्षक सचिन त्यागी, हमरा कांस्टेबल अजय, हेड कांस्टेबल रियासत अली मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता