पिकअप की टक्कर से बालिका की मौत

हरदोई- सण्डीला कस्बे के इम्लियाबाग बाईपास पर तेज़ रफ़्तार पिकअप डाले की टक्कर से 9 वर्षीय बालिका की मौके मौत हो गयी।            

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला माकूम कुआं निवासी ननहक्कू की पुत्री भूमि 9 गुरुवार दोपहर अपनी माँ के साथ बाईपास स्थित खेत पर काम कर रही थी खेत से छोटी बहन के साथ भगाती हुई अचानक सड़क पर आ गयी तभी इमलियाबाग की तरफ से आ रहे तेज़ रफ़्तार पिकअप डाले ने भूमि को जोरदार टक्कर मार दी।

परिजनों सहित आसपास के लोग जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गयी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप सहित फ़रार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।