एंटी भूमाफिया के तहत तालाब की भूमि पर बने अवैध मकान को गया ढहाया

सण्डीला, हरदोई : सण्डीला तहसील के अंतर्गत एंटी भू माफिया अभियान के तहत तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण कर बने मकान को जेसीबी मशीन से ढहाया गया। भूमाफियाओं के इस कार्यवाही से हौसले पस्त हो गए हैं।

बताते चलें थाना कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम जखौरा मजरा बेहन्दर खुर्द में तालाब की भूमि गाटा संख्या 3327 पर जीतेंद्र पुत्र होरी लाल निवासी जखौरा ने अवैध निर्माण कर मकान बना लिया था। जिससे ग्रामीणों के सामने जल निकासी का संकट खड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार शासन/प्रशासन से शिकायत की। प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार सण्डीला अंबिका चौधरी ने टीम गठित कर अवैध निर्माण कल बनाए गए मकान को जेसीबी मशीन से शनिवार को ढहा दिया गया हैं।

इस अवसर पर एंटी भू माफिया टीम में राजस्व कर्मी विशाल अस्थाना, अरुणेश यादव, सुशील गुप्ता, कु० अनामिका तिवारी, गरिमा पटेल सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस कार्यवाई से सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के हौसले पस्त हुए हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता