पुलिस ने हटवाया अवैध निर्माण 

अतरौली(हरदोई)- थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम नई गढी मजरा जाजूपुर मे रविवार को अतरौली पुलिस ने अवैध अतिक्रमण हटवाते हुए शौचालय की दीवार तोड़वा दी ।
पीडित किसान सुमनेश प्रकाश निवासी नई गढी मजरा जाजूपुर ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि गाव के ही पियूष पुत्र जागेश्वर ने उसकी खेत की जमीन पर अपना शौचालय बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।थाना अतरौली प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र अपने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर हकीकत परखी और देखा कि सरकारी नाली की दिवाल पर पियूष ने अपने शौचालय की चार फुट की पक्की दिवाल बना दी थी ।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया की पियूष ने सरकारी नाली पर दिवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था उसे हटवा दिया गया है ।