कौशांबी पुलिस ने 8 घंटे में किया मासूम बालक की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरिफ़्तार

  • दादा व बुआ ने मिलकर की थी मासूम की गला दबाकर हत्या
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया हत्याकांड का खुलासा

यूपी के कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्चे की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारो को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर हत्यारों को जेल भेज दिया। वही मासूम की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सगे दादा और बुआ ने मिलकर मासूम की हत्या कांड की घटना को अंजाम दिया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालक मऊ के मजरा हसनपुरा में रूमा पत्नी ज्ञान चन्द्र का 2 वर्षीय मासूम शिवा खेल रहा था। अचानक गायब हुए मासूम को परिजन खोजने लगे। मासूम बालक को उसके पिता के सगे भाई रामसूरत ने अपने लड़की के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दी और मासूम की लाश को एक टब में भर कर रख दिया। हत्यारा मासूम की लाश को गायब करने की कोशिश में था लेकिन तब तक मासूम के परिजन खोजते खोजते हत्यारे के घर पहुंच गए।पकड़े जाने के भय से हत्यारा राम सूरत परिजनों को तमंचा लेकर दौड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने हत्यारों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। जिले के आला अधिकारी भी फ़ौरन पहुंच गए। मासूम बालक को बहला फुसलाकर ले जाने वाली सहयोगी पत्नी निर्मला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहाँ पिता पुत्री दोनों ने मिलकर मासूम की हत्या के जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट