जनपद फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के गांव अन्दीपुर मजरे सरांय खालिस का मामला है जहां दहेज के चलते महिला को प्रताड़ित कर जान से मार दिया गया । घटना से सभी स्तब्ध रह गए ।
हमारे संवाददाता के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव इच्छा का पुरवा मजरे कुंधन पट्टी निवासी सुरेश सिंह ने अपनी पुत्री सोनम सिंह का विवाह असोथर थाना क्षेत्र के गांव अन्दीपुर मजरे सराय खालिस के निवासी सज्जन सिंह पुत्र सीताराम के साथ लगभग एक साल पहले किया था । जिसको ससुराल पक्ष वालों की तरफ से दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा था लड़की के पिता सुरेश सिंह का आरोप है कि ससुराल पक्ष वालों ने मेरी पुत्री का गला दबाकर हत्या की है। जिसकी लिखित शिकायत असोथर थाना प्रभारी को लिखित रूप से दी जा चुकी है लेकिन अभी पुलिस जांच का बहाना कर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है।