झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े सर्पदंश से पीड़ित युवक की मृत्यु

file pic.
कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा सुठेना में रविवार की सुबह एक युवक की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बुजुर्ग मां-बाप व परिवार का मृतक युवक हेयर कटिंग का कार्य कर भरण पोषण करता था।                     

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा सुठेना का 31 वर्षीय युवक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रकाश परिवार के साथ घर में था। रविवार की सुबह बिस्तर में सर्प ने युवक को काट लिया। जानकारी के अभाव में परिजन झाड़-फूंक के चक्कर इधर-उधर भटकते रहे। जब हालत गंभीर हो गई तब परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले आये। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहां पर भी डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया। इलाज के अभाव में रास्ते में युवक की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

मृतक व्यक्ति के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। माता-पिता बुजुर्ग हैं,इस घटना से पत्नी बदहवास हैं। मृतक परिवार का भरण पोषण हेयर कटिंग का कार्य कर करता था। इस घटना से परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस व राजस्व को दे दी है।
मृतक की फ़ाइल फ़ोटो

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता