शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नू पुरवा में संदिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के दामाद ने मकान कब्जा करने प्रयास के चलते जहरीला पदार्थ खाने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नो पुरवा निवासी सुरेश कश्यप 50 पुत्र राजाराम ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया । उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दामाद मनोज का कहना कुछ लोग उसके ससुर के मकान पर कब्जा करना चाहते थे जिससे परेशान होकर उन्होंने ज़हर खा लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसी तहरीर मिलने से इंकार कर दिया है।