शाहाबाद- बिजली का करेन्ट लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोतवाली के ग्राम नगला भगवान में 60 वर्षीय बनवारी पुत्र महेंद्र घर के बरामदे में बंधे तार में सुखाने के लिये अपनी गीली धोती डाल रहा था। किसी तरह से तार में करेन्ट उतर आने से वह उससे चिपक गया। इलाज के लिये उसे शाहजहाँपर ले जाया गया। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।