हरदोई- बघौली थाना के मसीत निवासी बिहारी लाल 5 नवंबर को सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। तभी से उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की रात में अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।