सड़क हादसे में युवक की मौत, जगरोली गांव की मोड़ के पास हुआ हादसा 

                   हरदोई- हरदोई सीतापुर रोड पर जगरौली गांव की मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
                      बघौली थाना के दौलतपुर विक्टोरिया गंज निवासी राजेंद्र का पुत्र अंकित अपने ताऊ रामचंद्र के पास रहता था बताया गया है रामचंद्र की ससुराल टडि़यावां थाना के गुरसंडा गांव में है। रामचंद्र को ससुराल में जायजाद मिली थी। जिसकी वजह से वह अपनी ससुराल में रहते हैं। लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। जिसके कारण उन्होंने अंकित को गोद ले रखा था। बुधवार की शाम को अंकित बाइक से किसी काम से बाहर गया था। वापस आते समय जगरौली मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे अंकित गंभीर रुप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ। लेकिन चोट कम होने की वजह से वह मौके से फरार हो गया।