रिश्तेदारी में आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु

पत्नी की शिकायत पर रिश्तेदार पर हत्या का मामला दर्ज

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम शंकरखेड़ा में दोस्त के साथ रिश्तेदारी में आये युवक की छत से गिरकर (संदिग्ध) मृत्यु हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों की तहरीर पर आरोपी लालता प्रसाद निवासी शंकर खेड़ा के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है।

बताते चलें थाना बेनीगंज के ग्राम वंशीपारा मजरा कल्याणमल साथी राकेश के साथ मृतक छोटे लाल लुधियाना जाने के लिए घर से निकला था, परंतु बालामऊ जंक्शन पर ट्रेन छूटने के कारण राकेश के मौसा लालता प्रसाद के घर रात में रुक गए। वहां क्या घटना घट गई, जिससे छोटे लाल की मृत्यु हो गई? परिजनों ने घटना को मोड़ देते हुए सुबह पेशाब के लिए उठने पर छत से गिरकर मृत्यु की सूचना दी। 

पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी लालता प्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है। घटना का खुलासा नहीं हो पा रहा है, आरोपी लालता प्रसाद मौके से फरार है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता