कछौना, हरदोई। कस्बे में 11वां भव्य श्री गणेश महोत्सव में बाल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा गीत, नृत्य से सभी का मन मोह लिया। बच्चों, पुरुष, महिलाओं ने रातभर बाल उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की।
बाल उत्सव महोत्सव में अलग-अलग विद्यालयों के 100 बच्चों ने अपनी प्रतिभा गीत, डांसिंग के माध्यम से प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। डांसिंग में मां तेरी चुनरिया अनुष्का कुश, छात्र प्रदीप की टीम डू यू लव मी मिक्स, अंशिका अग्रवाल की टीम द्वारा रंगोली मेरे ढोलना, शगुन द्वारा शरारा-शरारा आदि मनमोहक प्रस्तुत की गई। सौरभ रिया गुप्ता द्वारा गरबा डांस प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। गीत रीत गुप्ता, स्नेहा राठौर, अंकित शुक्ला, लक्ष्य आदि द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए, सभी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रोली को गीत जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं के लिए मिला। द्वितीय पुरस्कार अमित को मिला, तृतीय पुरस्कार अंकित व राशी गुप्ता को मिला। वहीं डांसिंग प्रतियोगिता में आराध्या सोनी को, सोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोली, द्वितीय आयुषी ठाकुर व तृतीय पुरस्कार सौम्या ठाकुर को दिया गया। ग्रुप डांस में शाम्भवी सिंह, प्रदीप कश्यप, अंशिका सिंह को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में जजेज की भूमिका में अविनाश, मोहम्मद शोएब शिक्षक, विजय गुप्ता, अंकुल सोनी, शुभम राजपूत, अमन, विवेक आयूष रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रांतिवीर सिंह रैना, ऐश्वर्य ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा पंकज शुक्ला, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री अवधेश गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, अनुज गुप्ता, अंशू गुप्ता, अनूप गुप्ता, निलेश गुप्ता, रामशंकर सेठ, सभासद धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि गुप्ता, सोनू पाठक, शिवनरायन सिंह सेवक, विजय पहलवान, अनूप दीक्षित, नीलेश गुप्ता, संजय सोनी, प्रांशू गुप्ता, अनुज जायसवाल, नेता जी राव मराठा, पिंकी गुप्ता, बराती गुप्ता, आशीष गुप्ता, सर्व वैश्य समाज के अध्यक्ष तुलसी गुप्ता, पीडी टेलीकॉम से हरिशरण गुप्ता, रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि ने दूरदराज से आये बच्चों, युवा, पुरुष, महिलाएं, बुजुर्गों ने रात भर बाल उत्सव का आनंद उठाया। संचालक ने बताया इस तरह के आयोजन से नौनिहालों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मंच मिलता है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता