हरदोई– खेत जाते समय सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के समीचीनपुर निवासी पुजारी 35 पुत्र रामबाबू अपने खेत की तरफ पैदल ही जा रहा था।गांव के बाहर अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।परिजन उसको उठाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये जहां उसकी मौत हो गयी।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।