टड़ियावां, हरदोई- गाँव अंटा पुरवा मजरा अटवा कटैया निवासी कृष्ण कांत त्रिपाठी पुत्र भगवानदीन जो ग्रामसभा अटवा कटैया से लगभग 6 किलोमीटर दूर जंगल में पूर्वजों के समय से रहते आ रहे हैं।गाँव मे केवल तीन घर हैं।
गुरुवार की दोपहर गाँव में विजली तार में स्पार्किंग होने से टूटकर गिरने से आग लग गई।घटना के समय बाप और बेटा बाहर थे।घर पर सास और बहू थी।देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।पानी की पर्याप्त ब्यवस्था न होने के कारण लगभग दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक अनाज, बिस्तर, कपड़े, जेवर आदि समेत पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस दौरान एक भैंस की पड़िया भी जिन्दा जल गई।
दमकल समय से पहुँचने से पड़ोसी दो घर सुरक्षित बच गए।सूचना मिलते ही वीट प्रभारी अवधराज ने मौके पर पहुँच कर जायजा लिया।वहीं क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर पहुँचकर नुकशान का आंकलन किया गया।पीड़ित के अनुसार लगभग 4 लाख की गृहस्थी जल गई।घर मे कुछ भी शेष नहीं बचा।