दो बाइक आपस में भिड़ी, एक की मौत एक घायल

               कस्बे के मुख्य चौराहे से लगभग आधा किलो मीटर हरदोई लखनऊ रोड पर स्थित  अंग्रेजी शराब की दुकान के ठीक सामने शराब पीने जा रहे बाइक सवारो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई व एक घायल हो गया । दूसरी  बाइक पर सवार लोग बाइक छोड़कर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
                सोमवार  की शाम लगभग 6:00 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे  से लखनऊ हरदोई मार्ग पर लखनऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के ठीक सामने रामभवन 35 पुत्र लालता निवासी फतेहपुर व बाबू पुत्र टीकाराम रोड क्रॉस करके ठेके की ओर जा रहे थे । तभी अचानक लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उक्त बाइक मे टक्कर मार दी जिससे बाबू के सर में गंभीर चोटें आई हैं । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया जहां पर बाबू को चिकित्सकों द्वारा हेडइंजरी बताते हुए मृत घोषित कर दिया । वहीं रामभवन पुत्र लालता का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है । दूसरी बाइक सवार दोनों युवक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाली प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है । दोनों बाइको पर नंबर नहीं पड़ा है।  बाइकों को कब्जे मे लेकर कोतवाली भेज दिया गया है।