घर के कमरे में लटका मिला युवक का शव

कछौना, हरदोई,। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को अनिल कुमार (32 वर्ष) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मालूम चला है कि वह पत्नी की बेवफाई से डिप्रेशन में था और नशे का आदी हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (32) पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम बघौड़ा, कोतवाली कछौना शुक्रवार की शाम को नशे में घर आया था। मृतक के भाई गया कुमार ने बताया महक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, तभी से वह शराब का आदी हो गया था। शुक्रवार शाम को युवक की मां ने शराब न पीने के लिए डांट दिया, जिसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब वह कमरे से देर तक बाहर नहीं आया, तो मृतक की माँ ने जाकर देखा उसका शव फंदे पर लटका हुआ है। समझा जा रहा है कि डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया होगा। परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता