जयपुर:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की राजस्थान इकाई द्वारा शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें राजस्थान के 23 रचनाकारों ने शीत लहर एवम फुहारों के मध्य देशभक्ति की जोशपूर्ण रचनाओं का ओजपूर्ण पाठ कर वातावरण को गरिमामय बनाया।
कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए राम प्रकाश अवस्थी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी को जानकारी देते हुए बताया कि
कवि सम्मेलन के प्रेरक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र संयोजक रोहित रोज उत्प्रेरक मिथलेश सिंह मिलिंद निर्देशक संगीता मिश्रा जी की गरिमामय उपस्थिति में रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भगवान सहाय मीना इकाई अध्यक्ष राजस्थान ने की।
काव्यपाठ करने वालों में वीणा वैष्णव रागिनी राजसमन्द सुशील शर्मा भरतपुर सुभाष सैनी सृजन जयपुर संदीप शर्मा अलवर चंचल जैन पाली मधु वैष्णव जोधपुर गिरधारीलाल मीणा जयपुर पुष्पा निर्मल सरदार शहर चुरू कुसुम अशोक सुराणा पाली धर्मवीर सिंह यादव नीमराना अलवर रमाकांत सोनी नवलगढ़ झुंझुनूं मोहनलाल सोनल मनहंस रानी पाली ललिता शर्मा राजसमंद महेन्द्र सिंह कटारिया नीता चौधरी जोधपुर महावीर प्रसाद वैष्णव सुरेन्द्र सिंह डॉ. कवि कुमार निर्मल अलसीसर चुरू श्याम सुंदर सिखवाल मेड़तासिटी विजय प्रकाश जैन के नाम प्रमुख हैं।
कार्यक्रम का शानदार संचालन रितेश कुमार शर्मा पथिक ने संचालन मायड़ भाषा में किया। साथ ही रामप्रकाश अवस्थी ने अपनी जोशीली शैली में अंत तक बांधे रखा।