-नकदी मोबाइल कागजात लेकर फरार
-पीड़ितों ने घटना की तहरीर टड़ियावां पुलिस को दी
-थानाध्यक्ष ने घटना संज्ञान में होने से किया इनकार
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह समय 10 बजे गाँव सिकरहना एवं भुडिया निवासी दो बाइक सवारों को तीन अज्ञात बाइक सवारों द्वारा असलहे की दम पर जबरन रोककर तमंचे की बट से दोनों को घायल कर उनके पास मौजूद मोबाइल,नकदी एवं कागजात लेकर लुटेरे फरार हो गए।घटना की लिखित तहरीर पीड़ितों ने शुक्रवार को पुलिस को दी।
घटित हुए घटना क्रम में शुक्रवार की सुबह गाँव सिकरहना मजरा सिकरोहरी निवासी कमलेश पुत्र रामकिशन अपनी बाइक से किसी कार्य हेतु टड़ियावां जा रहा था।गाँव पुरियारा व बोझवा के बीच हरदोई सीतापुर मार्ग से मॉडल स्कूल रोड पर डीलक्स मोटर साइकिल से सवार तीन अज्ञात लुटेरों द्वारा उसे जबरन रोककर तमन्चे के बट से घायल कर उसके पास से 2450/-रुपए ले लिए।उसी समय गाँव भुड़वा मजरा नीर थाना कोतवाली देहात निवासी सुभाष वर्मा पुत्र अहिबरन लाल जो सिकरहना जा रहे थे।उन्हें भी रोककर उनके पास मौजूद 4500/-रुपए नकद, दो मोबाइल,बाइक के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चंम्पत हो गए।शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे किन्तु तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।
पीड़ित कमलेश के अनुसार घटना के तुरन्त बाद दोनों ने थाने पहुँचकर तहरीर दी। जहाँ मौजूद कार्यालय कहा क्या दिन में भी बदमाश लगते हैं।प्रार्थना पत्र लेकर दोनों को वापस कर दिया।।वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया उक्त घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष थाने आकर तहरीर दे कार्यवाही की जाएगी।