कछौना (हरदोई): कोतवाली कछौना के अंतर्गत खजोहना के ग्राम कहलैया में भट्ठा मजदूर ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्राम सभा खजोहना के ग्राम कहलैया निवासी रामकेवल पुत्र सरजू उम्र 30 वर्ष ने शनिवार की सुबह घर में पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विवाहित है, पत्नी मायके में थी। वह भट्ठा पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनती है, जिसके कारण युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। शराब के कारण आए दिन गांव में लड़ाई-झगड़ा व अनहोनी घटनाएं घटती हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता