प्रतापगढ़ : कानून व्यवस्था को ताक पे रखकर, बेखौफ होकर हाथ में तमंचा लेकर लहराना आज कल के अपराधिक मानसिकता के मनचले युवकों में एक अलग ही जोश भर देता है। हालांकि प्रदेश की पुलिस का इस तरह की सोशल मीडिया गतिविधियों पर हमेशा से रवैया सख्त रहता है लेकिन मनचलों में आज भी पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जिसका ताजा मामला कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पूरेशाहकरमअली के पुरवा से सामने आ रहा जहां एक युवक ने हवा में तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
प्रधानी के आने वाले चुनाव के पहले युवक द्वारा को गई इस हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। यह मामला भी पुलिस के संज्ञान में आते ही मनचले युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी गई है लेकिन जोश जोश में किए गए इस कृत्य के बाद अब युवक डर कर फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है।
अवनीश मिश्रा