मनचला युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र कसिया पश्चिम का एक युवक तमंचा दिखाकर लड़कियों से राह चलते छेड़खानी करता था । मुखबिर की सूचना पर शहजादपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने युवक को तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । युवक के जेल जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

कसिया पश्चिम निवासी मिथुन पुत्र बरमदीन तमंचा दिखाकर राह चलते लड़कियों से छेड़खानी करता था । शहजादपुर पुलिस को युवक के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने कई बार शिकायत किया । लेकिन पुलिस की पकड़ से मनचला युवक फरार चल रहा था । मंगलवार की सुबह शहजादपुर चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह को सूचना मिली की मनचला युवक गांव के रावण मैदान के पास मौजूद है । चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल हरिकेश यादव, वरुण व गौरव तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की घेराबंदी कर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस की इस कार्यवाही से पीड़ित लोगों ने सराहना कर राहत की सांस ली ।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट