सूचना पर घर से भागी दो नाबालिग लड़कियों को जनरल कोच से उतारा गया

कछौना, हरदोई। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष मुरादाबाद के संदेश पर सोमवार को गाड़ी संख्या 13005 के जनरल कोच में दो लड़कियां घर से भाग कर आने की सूचना पर गाड़ी के बालामऊ स्टेशन आगमन पर कांस्टेबल मुकेश द्वारा अटेंड किया गया। परंतु गाड़ी के कम समय के ठहराव होने के कारण पता नहीं लग सका। आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक बालामऊ, कांस्टेबल मुकेश उक्त गाड़ी में चढ़ लिया। गाड़ी की कोच संख्या ईआर 19 78 35 जनरल में दोनो लड़कियां मिली।

ट्रेन के हरदोई स्टेशन पर पहुंचने पर उक्त कोच को जीआरपी /आरपीएफ हरदोई द्वारा अटेंड किया गया। दोनों नाबालिग लड़कियों को महिला हेड कांस्टेबल मधुरानी आरपीएफ व जीआरपी महिला कांस्टेबल प्रीति यादव के साथ मौके पर उपस्थित समस्त स्टाफ जीआरपी थाना हरदोई लेकर गए, जहां पर उचित कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता