मेलजोल संस्था की तरफ से मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन


कछौना (हरदोई): आस्था, विश्वास व आपसी प्रेम-भाईचारा का महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर मेलजोल संस्था की तरफ से कार्यालय पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज के राहगीर व आम जनमानस ने खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया। संस्था के राज्य परियोजना अधिकारी डॉ किशन कुमार लहरी ने बताया कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, आपसी प्रेम और सहभागिता से जीवन जीने में आनंद आता है। हमारे कार्यों से हमारे साथी के चेहरे पर खुशी आए यही जीवन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर योगेंद्र कुमार राठौर, जीसा फाउंडेशन के निदेशक रामजी गुप्ता, आशुतोष प्रजापति, पीडी गुप्ता, विवेक राठौर, प्रशांत मिश्रा, शरीफ अंसारी, सुखबीर सिंह सेंगर, आशुतोष शुक्ला, मनीष यादव आदि साथी गणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।