पुलिस थाना बघौली के बड़ा बरखेरवा में फरीना पुत्री हमीद दर्जी उम्र 18 वर्ष ने घर में कमरे को अंदर से बंदकर छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के मुताबिक किशोरी को मानसिक परेशानी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पाकर मौके से गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा कि मृतका का पिता दिल्ली में काम करता है। पांच पुत्रियों में तीन विवाहित और यह चौथे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । घटना के बारे में एसओ बघौली अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौत का कारण मानसिक परेशानी बताया जा रहा है ।