तीन तलाक एक कुप्रथा और भारतीय संविधान के खिलाफ़ भी

अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने आज कहा कि समाज में व्‍याप्‍त सामाजिक बुराई को समाप्‍त करने के लिए ही तीन तलाक कानून बनाया जा रहा है और यह किसी धर्म पर निशाना नहीं है । कांग्रेस ने लोकसभा में सपोर्ट किया लेकिन राज्यसभा में वह अड़ंगा लगा रही है । लेकिन बजट के दूसरे सेशन में मुझे पूरा यकीन है कि ये कानून राज्यसभा से पास होकर एक मील का पत्थर बनेगा ।

यह चौंकाने वाली बात है कि कांग्रेस ने इस विधेयक का लोकसभा में समर्थन किया लेकिन जब यह राज्‍यसभा में आया तो इसके विरोध में खड़े हो गए । तीन तलाक एक कुप्रथा है । कुप्रथा होने के साथ ही यह भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली बुराई है । सरकार इस बुराई से निबटने के लिए तीन तलाक के लिए कानून लाने जा रही है और यह लोकसभा से पास भी हो गया है ।