मंझिला थाना क्षेत्र में एक महिला की सन्दिग्ध मौत हो गयी। परिजन बीमारी के चलते महिला की मौत की बात कह रहे हैं । घटना की सूचना पाकर मृतका की मां मौके पर पहुंची, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसपी के पास पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि संतान न होने व दहेज के लिए हत्या की गई है। आरोप है कि 14 साल पहले विवाह हुआ था लेकिन संतान नही है । इसलिए उसको दूसरी शादी करने की भी लगातार धमकी मिल रही थी।
मामला मंझिला थाना के बिजगवां गांव का है। गांव निवासी मधु काफी दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार की रात में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मधु की मां को हुई तो वह मल्लावां थाना के हरैया गांव से पुत्री की ससुराल पहुंची। जहां पर मां ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर मधु के ससुरालीजनों ने उसकी मां की पिटाई कर दी । मां ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। बताया गया है मधु के कोई संतान नहीं थी। इस पर उन्होंने अपनी बहन किरण की पुत्री को गोद ले रखा है।