ट्रेन से गिरकर युवक घायल, लखनऊ रेफर

          कानपुर के शुक्लागंज मोहल्ला से वापस घर लौट रहा युवक चलती हुई ट्रेन से माधौगंज स्टेशन के पास गिर गया। जिससे गंभीर रुप से जख्मी हो गया। डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया गया।
         बेनीगंज कोतवाली के कल्याणमन निवासी आरिफ कानपुर देहात के शुक्लागंज मोहल्ला में है जहां से वापस घर आ रहा था। माधौगंज  स्टेशन के पास चलती  हुई ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना स्टेशन के पास हुई इससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।