दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई) – उत्तर रेलवे के बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की शाम जीआरपी ने एक लावारिस वृद्ध को अचेत अवस्था में पड़ा पाया। उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी चौकी प्रभारी बलजीत यादव ने बताया कि रविवार को शाम लगभग पाँच बजे उन्हें सूचना मिली कि एक वृद्ध प्लेटफार्म नंबर दो पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी प्रभारी सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और अचेत वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । जीआरपी चौकी प्रभारी बलजीत यादव ने बताया कि मृतक वृद्ध के कपड़ों की तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का प्रयास जारी है, लावारिस वृद्ध के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है।