माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- रविवार को नवरात्रि के त्यौहार के शुभारंभ के साथ मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के पँथवारी देवी मंदिर सुबह से हज़ारों की संख्या में भक्तों का आवागमन लगा रहा। भक्त माता को पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ मनाने का प्रयास कर रहे थे। भक्त पूरी तरह से भक्ति में डूबे नजर आए।और मातारानी के जयकारे लगा रहे थे जिससे पूरा मन्दिर प्रांगण गूंज उठा।

मन्दिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

नगर के पँथवारी देवी मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी हो गया । भागवत कथा के प्रथम दिवस अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन कानपुर से पधारे षट्भुज हरिदास ने भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि भगवान के नाम में बड़ी शक्ति है ईश्वर के नाम मात्र लेने से ही बड़े बड़े कामों को किया जा सकता है।

उधर नगर के भूदर वाली मठिया दुर्गा मंदिर पर भी धूमधाम से कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया और नगर मोहल्ला रामनगर में भी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।