कछौना, हरदोई। कस्बे में ई-रिक्शॉ चालक मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन घटनाएं घट रही हैं। बुधवार को ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से कांस्टेबल भीष्म सिंह गंभीर रूप से चुटहिल हो गए हैं। चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
भारत की विदेशनीति लायी रंग, क्षेत्रीय और उपक्षेत्रीय सहयोग हुए मजबूत
बताते चलें कस्बे में ई-रिक्शा चालक मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिन्हें नाबालिग लड़के बिना लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाते हैं। सवारी के लालच में तेजी व लापरवाही से चलाते हैं। बिना पीछे देखे अचानक ई रिक्शा चालक मोड़ देते हैं। जिसके कारण आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे चुटहिल हो जाते हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते ई रिक्शा हादसों का कारण बने है। रिक्शा चालक मनमाने तरीके से खड़े करते हैं। जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे फाटक के दोनों तरफ काफी संख्या में ई-रिक्शा मनमाने तरीके से खड़े रहते हैं।
छुट्टा गोवंशों की ज्वलंत समस्या के निराकरण हेतु किसानों ने विधायक को दिया ज्ञापन
पूरे प्रकरण को लेकर प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया ई रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भव्य कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा निकालकर किया बलिदानियों को नमन
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता