हरदोई- सीतापुर रोड पर इटौली तिराहा के पास नो एंट्री में वाहन खड़े होने की वजह से हादसे का हब बन गया है। जिससे शुक्रवार की रात में सड़क के एक तरफ वाहन खड़े होने की वजह से दूसरी तरफ से निकालते समय अनियंत्रित होकर 10 फीट की गहराई में गिर गया। हादसे को देख कर लोगों के रूह कांप गए।
हादसा टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुआ। देर रात करीब 9 बजे हरदोई से चावल लादकर ट्रक नेपाल जा रहा था। ट्रक ड्राइवर मोलहे के मुताबिक तिराहे के पास नो एंट्री में सड़क के दाहिनी ओर काफी वाहनों की लाइन लगी हुई थी। दूसरी तरफ से ट्रक को निकालना था। वहीं अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक 10 फीट की गहराई में चला गया। जिससे चारों पहिये ट्रक के ऊपर हो गए। ड्राइवर के मुताबिक पेड़ों की वजह से वह दोनों बाल बाल बच गए। ड्राइवर का कहना है कि सड़क के एक तरफ जो पटरी है वह पूरी तरह से कट चुकी है। जिससे रात के समय में यह अनुमान नहीं लग पाता कि सड़क की साइड में पटरी किस तरह की है। हालांकि इस बात से जिम्मेदार भी बिल्कुल अंजान बने हुए हैं। जिसकी वजह से इटौली तिराहा के पास हादसों का हब बना हुआ है।