बुधवार की शाम को गल्ला मंडी से वापस घर आते समय बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिसमें पुत्र की मौत हो गई। पिता जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
हरपालपुर थाना के अन्ना महिता निवासी रामबली व पिता दीनदयाल दोनों गल्ला बेचकर घर वापस हो रहे थे। वहीं मंडी के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। उसके बाद कार आगे सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ रामबली को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में मातम पसरा है।