बुखार ने ली शिक्षक की जान

रामू बाजपेयी


पाली (हरदोई) -नगर के मोहल्ला बिरहाना निवासी रामनाथ बाजपेई उम्र 55 वर्ष भरखनी ब्लाक के ग्राम रहतौरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे । 16अक्टूबर को हल्का  बुखार महसूस होने पर उक्त शिक्षक हरदोई के नर्सिंग होम में दिखाने गए जहाँ पर जांच के बाद डॉक्टरों ने इलाज हेतु भर्ती कर लिया। परन्तु शाम को तबियत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ ले गये। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधबार की रात्रि को उनका निधन हो गया ।

व्यवहार में बेमिसाल शिक्षक रामनाथ बाजपेई का हँसता मुस्कराता चेहरा एक सप्ताह में लोगो के बीच से गायब हो गया। शिक्षक रामनाथ बाजपेई की अचानक हुई मौत से सभी नगरवासी और ब्लाक भरखनी के शिक्षक स्तब्ध रहगये । उनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार फरुखाबाद के पांचाल घाट पर परिजनों शुभचिंतको की उपस्थिति में किया गया।


शिक्षक संघों ने व्यक्त किया शोक


शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ भरखनी इकाई के अध्यक्ष गिरीश दीक्षित व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी मिश्र के आह्वान पर रहतौरा प्रथमिक विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।
सभी शिक्षकों ने दो मिनेट का मौन रखकर स्वर्गीय रामनाथ बाजपेई की आत्मा की शांति की कामना की।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने कहा कि रामनाथ बाजपेई एक सुयोग्य अध्यापक थे और वह समाजसेवा अपना धर्म समझते थे।
इस मौके पर सुमित शुक्ल,संदीप त्रिवेदी,मुन्नू सिंह,छेदालाल,कमलेश्वरी आदि मौजूद रहे