बैंक के दलालों के खिलाफ किसानों ने भरी हुँकार

पिहानी, हरदोई-


भाकियू लोकतान्त्रिक के तहसील शाहाबाद के अध्यक्ष राहुल मिश्रा, हरियावां ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह समेत अन्य एक दर्जन किसानों पर फ़र्ज़ी मुकदमा लिखे जाने के विरुद्ध कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व जिलाध्यक्ष हरदोई वीरप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आज पिहानी में पंचायत की गयी । उसके बाद हज़ारों किसानों ने राकेश सिंह चौहान के नेतृृत्व में अपनी गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचेे।

आपको बता दें भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के द्वारा लगाई जा रही किसान पंचायतों से बौखलाए चंद लोगों ने हरियावां विकास खण्ड के ग्राम मंझिया में उपद्रव किया । किसानों की आवाज को बुलंद करने लिए व गांव में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में हो रही दलाली को रोकने के लिये एक चौपाल 20 oct 18 को लगाई थी । इस चौपाल को भंग करने के लिए गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह साथी ज्ञानेंद्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ पंचायत में आकर हंगामा करने लगे थे । मना करने पर किसानों पर झूठे आरोप लगाकर चौपाल में बैठी महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से गाली गलौच व मारपीट करने लगे थे । जिसका विरोध कर किसान नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी । जिसके बाद किसानों की आवाज उठाने वाले किसान नेताओं के विरुद्ध कुछ नेताओं के दबाव में आकर पिहानी पुलिस ने भाकियू लोकतांत्रिक ने पदाधिकारियों पर 21 oct 18 को गांव में जाकर लूट व डकैती जा झूठा मुकदमा दर्ज किया था ।

किसान नेता राहुल मिश्र ने बताया कि इससे नाराज व परेशान लगभग 4000 किसानों ने आज पिहानीके आलू मिल परिसर में पंचायत की है । भ्रष्टाचार में लिप्त दलालों व नेताओं के विरुद्ध लामबंद होकर सभी किसानों ने कोतवाली जाकर गिरफ्तारी देने की बात कही ।

पंचायत में किसान मसीहा भाकियू लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान , कार्य वाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला , हरदोई जिला अध्यक्ष वीरप्रकाश सिंह वीरू , सीतापुर से संघटन मंत्री संजीव शुक्ला व लखीमपुर खीरी, उन्नाव लखनऊ आदि के किसान नेता मौजूद रहे ।पिहानी से अध्यक्ष सत्यवीर सिंह रिंकू, राजीव सिंह, हरियावां से भोले सिंह ,शिंब्बू सिंह , अमरपाल सिंह, विष्णु सिंह कोटरा, सर्वेश गौतम , रामरानी , सुनीता, रवि सिंह, रामपाल लेहना, अभिषेक पाल, भोगपाल सिंह, राजू सिंह अखिलेश बाजपई , राजू बाजपेई, आलोक पांडे , नन्दकिशोर, प्रियम, प्रबल व हरदोई जनपद के हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुँचे ।