
प्रधान संपादक, इण्डियन वॉयस 24
राघवेन्द्र कुमार ‘राघव’
गौसगंज के पीबीआर इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्या कु. इंद्रा देवी, उप प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा, रसायनशास्त्र प्रवक्ता प्रदीप नारायण मिश्र, प्रवक्ता गणित राजीव मिश्र, अध्यापक आनन्द द्विवेदी व विद्यालय के अन्य अध्यापकों के सानिध्य में पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान के दृष्टिगत फेरी का आयोजन किया गया । विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने इस आयोजन मेें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
प्रवक्ता गणित राजीव मिश्र ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पॉलीथिन पर्यावरण का कैंंसर है । हम सब इससे दूूूूरी बनाकर पर्यावरण को बचाने के लिए पहल कर सकते हैं । आनन्द द्विवेदी ने कहा कि पॉलीथिन ऐसा ज़हर है जो हमारे पर्यावरण को धीरे-धीरे मार रहा है इसलिये इससे दूूूरी बनाकर ही जिया जाा सकता है । प्रवक्ता प्रदीप नारायण मिश्र ने पॉलीथिन को पर्यावरण का आतंंकवादी करार देते हुए कहा कि यदि समय रहते इसका विनाश नहीं किया गया तो हमारी धरती का जीवनन दुःखमय है । प्रधानाचार्या कु. इंद्रा देवी ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण से दुुुुश्मनी के समान है इसलिए आप सब इसे त्याग कर अपना व पृथ्वी माँ का जीवन बचाने की दिशा मेंं सार्थक प्रयास करें ।