किशोरी व महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पाली थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई घटनाएं

           पाली (हरदोई)- थाना क्षेत्र के अलग अलग गावों में किशोरी सहित एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपताल भेज दिया है। वही घटना के बाद मृतको के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
           पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी पंकज कश्यप की पुत्री अंजली (13) ने वुधवार की शाम अपने घर के बरामदे में लगे कुंड से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर मे कोई नही था। अंजली के पिता पंकज दिल्ली की किसी कंपन्नी मे प्राइवेट नौकरी करते है। माँ अपने मायके गई थी। जबकि अंजली की दादी सूरजमुखी घटना के बख्त खेत में जानवरो के लिए घास लेने गई थी। जब दादी सूरजमुखी घास लेकर घर बापस आई तो देखा अंजली का शव फाँसी के फंदे से लटक रहा था। फिलहाल अंजली की मौत का कारण पता नही चला सका कि उसने ये आत्मघाती कदम उठाया तो क्यो उठाया? घटना की जानकारी लगते ही मां और पिता भी मौके पर पहुच गए। दोनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस ने दादी सूरजमुखी की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया।
        दूसरी घटना पाली थाना क्षेत्र के गुटकमऊ गावं की है। जहां पर रामगोपाल लोधी की पत्नी रूपा देवी (32) ने घर की कोठरी में निवाड़ से लटक कर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति सास की तबियत खराब होने पर अपनी ससुराल मुबइया थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत गया था। पुलिस की माने तो रूपा देवी भी पति के साथ मायके जाने की जिद कर ही थी। पति के मना करने पर उसने क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वही मृतका के पिता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसकी बेटी की शादी हुए बारह साल बीत चुके है। उंसके तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है। मृतका के पिता के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता था। मंदबुद्धि होने के कारण छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा करती रहती थी। पति द्वारा मायके ले जाने से मना करने पर नाराज होकर उसने मौत को गले लगा लिया। मृतका की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पाली एसओ रन्धा सिंह ने बताया कि अंजली और रूपा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।