सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा में दहेज के लिए महिला को किया गया टॉर्चर, घायलावस्था में घर से बाहर फेंका

हरदोई- सुरसा थाना इलाके में दहेज के लोभियों ने दहेज की मांग को लेकर महिला को पीटकर घर के बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों से जानकारी पाकर पहुंचे महिला के भाई ने बहन को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है और जांच में जुटी है।        

सुरसा थाना इलाके के सेमरा चौराहा निवासी प्रियंका उर्फ पूजा 23 पत्नी जगमोहन को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में उसके भाई प्रदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी रसूलपुर गोवा थाना सांडी लेकर आया और भर्ती कराया। यहां प्रदीप ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व की थी उससे एक 3 माह का पुत्र भी है। बताया कि वह भी उन लोगों ने अपने पास रख लिया है।        

प्रदीप का कहना है कि उसकी बहन को उसका बहनोई लगातार मेडिकल स्टोर चलाने के लिए 2 लाख रुपये की नगदी व चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया करता था और इसी मांग को लेकर उसने बहन को मारापीटा और घर से बाहर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।