कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम नैरा हरदेवनखेड़ा से एक युवक ने 12 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली कछौना में सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पीड़ित परिवार थाना क्षेत्र कासिमपुर के एक गांव का निवासी है। उसकी पुत्री पांच जुलाई को कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम हरदेवन खेड़ा में मौसी के घर शादी समारोह में आयी थी। इसी दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। अपहृत किशोरी की तलाश की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता