न्यायालय परिसर में तमंचा लेकर घुसने की कोशिश कर रही महिला गिरफ्तार

हरदोई- दीवानी न्यायालय गेट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला एक अवैध तमंचे के साथ न्यायालय में घुसने का प्रयास कर रही थी।गेट पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों में महिला को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित न्यायालय परिसर के बाहर दीवानी गेट से वादकारी आदि न्यायालय में दाखिल होते है।यहां सुरक्षा के लिहाज से एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है।यहां ड्यूटी पर महिला इंस्पेक्टर रामसुखारी मौजूद थी और आने जाने वालों की तलाशी चल रही थी।इसी बीच एक महिला एक युवक के साथ आई न्यायालय जाने लगी।जब महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले जिसके बाद वहां हड़कम्प मच गया।
     

इस महिला को उसके साथ आये जेठ के लड़के को साथ लेकर पुलिस शहर कोतवाली आ गयी।महिला वंदना बिलग्राम इलाके की रहने वाली थी और न्यायालय में 164 के बयान देने आई थी।महिला अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी जिसका मुकदमा उसके पिता ने दर्ज कराया था और वह उसी के बयान देने के लिए आई थी।महिला का कहना है कि उसके पिता ने धमकी दी है जिसके चलते वह सुरक्षा के लिहाज से तमंचा लेकर चलती है।फिलहाल पुलिस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है।एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में कार्यवाई की जा रही है।