हरदोई- सण्डीला में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती का मोबाईल छीन लिया और भाग निकले।बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला मानस नगर निवासी उपासना रेलवे स्टेशन से पैदल ही अपने घर जा रही थी।वह फोन पर किसी से बात कर रही थी।उपासना जैसे ही आईआर इंटर कालेज वाली सड़क पर पहुंची पीछे से एक बाइक पर आ रहे बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले।युवती ने शोर मचाया तो लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे।
दिन दहाड़े हुई इस घटना से हड़कम्प मच गया।मामले की सूचना उपासना के भाई अशोक सिंह ने पुलिस को लिखित रूप से दी है।बदमाशों की तस्वीर पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गयी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान में लगी है।